फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से बड़ा होता : स्वामी आर्यवेश

Sat, 15 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। युवा चरित्र निर्माण शिविर में शुक्रवार को युवाओं ने योग के कठिन अभ्यास के साथ साधना के गुरु सीखे। स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटोली में संचालित शिविर के दूसरे दिन परिषद के राष्ट्रीय व्यायाम शिक्षक सहसरपाल आर्य ने सुबह चार बजे से बच्चों की साधना व योगासन की कक्षा शुरू की। यह शिविर सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद व युवा निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि आज समाज मे सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ाने की आवश्यकता है। वेद में कहीं पर भी हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई बनने की बात नहीं है, बल्कि मनुष्य बनने की बात लिखी है।
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि कोई व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से बड़ा होता है। समाज को मजबूत सशक्त बनाने के लिए कर्मों के आधार पर व्यक्ति का मूल्यांकन होना चाहिए। वहीं परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगफूल ढिल्लों ने भी अपने विचार रखे। शिविर के संयोजक उत्तम आर्य ने बताया कि यह शिविर 17 जून तक चलेगा। इस मौके पर प्रवेश आर्या, बबरूभान अहलावत, सुषमा आर्या, सुनीता आर्या, माता मूर्तिदेवी, राजबीर वशिष्ठ, रजनेश, अजयपाल, वीरेंद्र कुंडू, श्रवण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें