फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में खड़ी कार बनी आग का गोला, जाम में फंसी दमकल गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के डी पार्क के नजदीक मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक सड़क किनारे खड़ी कार में आग लग गई। नजदीक के दुकानदार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जाम में फंसने के कारण अग्निशमन की टीम पांच मिनट देरी से पहुंची। जब तक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के समय चालक हुमायूंपुर निवासी पंकज मौके पर नहीं थे।
प्रत्यक्षदर्शी सिविल रोड निवासी तरुण ने बताया कि अचानक उसे सड़क किनारे खड़ी रेनो क्वीड कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। वह नजदीक गया तो देखा कार की खिड़की का एक शीशा खुला हुआ था। उसने खिड़की खोलने का प्रयास किया तो अंदर से आग की लपटें निकलीं। उसे डर था कि अंदर कोई व्यक्ति न फंसा हो। तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मी हरिकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही दो गाड़ियों को स्टेशन से रवाना किया गया। रास्ते में जाम लगने के कारण गाड़ी पांच मिनट देरी से पहुंच सकी। अगर समय पर गाड़ी आ पहुंच जाती तो कार का काफी हिस्सा जलने से बचाया जा सकता था। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि आग बुझाने वाली गाड़ी को भी रास्ता दें ताकि किसी के जान-माल की हानि को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें