फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड में पार्क तो बना, लेकिन कई कॉलोनियों में गलियां अब भी कच्ची

विज्ञापन
05सीटीके13.. वार्ड-1 में बना.ओल्ड आईडीसी ​स्थित नवनिर्मित पार्क। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही वार्ड नंबर एक का माहौल बदल गया है। पांच साल पहले वार्ड बीसी वर्ग के लिए आरक्षित था, लेकिन इस बार सामान्य श्रेणी में रखा गया है, साथ ही सीमाएं भी पूरी तरह बदल गई हैं। इस बार वार्ड में मात्र 11 हजार वोट हैं, जिसके चलते नगर निगम का सबसे छोटा वार्ड है।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के तहत वार्ड नंबर 1 में सूर्या नगर, सिंहपुरा रोड, पुरानी आईडीसी, शास्त्री नगर, हिसार रोड, जेपी कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, कुताना बस्ती व कुताना बाहरी एरिया को शामिल किया गया हैं। शिव नगर, भिवानी चुंगी, अलकनंदा कॉलोनी, गीतांजलि कॉलोनी व पालिका कॉलोनी वार्ड 18 में चले गए हैं। वार्ड एक के निवर्तमान पार्षद कृष्ण सहरावत बीसी वर्ग से आते हैं। अगर कांग्रेस ने टिकट दिया तो वे वार्ड 18 से चुनाव लड़ेंगे, जो बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।
वार्ड में सक्रिय दावेदार, भाजपा व कांग्रेस के टिकट पर जोर
वार्ड एक पहले बीसी वर्ग के लिए आरक्षित था। ऐसे में निवर्तमान पार्षद कृष्ण सहरावत वार्ड 18 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वार्ड नंबर एक में सुरेंद्र मुंढाल, अक्षय कुमार, जीतू, घासी व प्रॉपर्टी डीलर रहे जयपाल पांचाल का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन

पार्षद बोले- पार्क बनवाया, लेकिन कच्ची गलियाें का अब भी मलाल
वार्ड एक में आईडीसी चौक पर पार्क बनवाया, शास्त्री नगर की डिस्पेंसरी चालू हो गई है। ओल्ड आईडीसी एरिया में पांच एकड़ में पानी की डिग्गी बन चुकी है, जो 31 मार्च को चालू होगी। अंतिम संस्कार के लिए नया श्मशान भी बनाया है, लेकिन कई कॉलोनी अवैध रह गई। दूसरा बजट की कमी से शास्त्री नगर, सूर्या नगर, सैनिक कॉलोनी की कई गलियां अब भी कच्ची हैं।
- कृष्ण सहरावत, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर एक
नहीं हुआ विकास, केवल पार्क का सुंदरीकरण कराया गया
पांच साल में पार्क में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। श्मशान घाट का काम 2010 में शुरू हुआ था। डिग्गी का काम अब तक अधूरा है। सड़कें टूटी पड़ी हैं और कई कॉलोनियों में गलियां कच्ची हैं। सीवर लाइन जाम रहती है। वह सामान्य वर्ग से चुनाव लड़ेंगे और वार्ड का विकास करवाएंगे।
विज्ञापन

- नीलम पांचाल, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें