फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुराने शहर की कॉलोनियों में एक समय जलापूर्ति शुरू

Mon, 05 Jan 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नहरी पानी की आपूर्ति बंद होने पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुराने शहर में एक समय जलापूर्ति शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग की ओर से जवाहर लाल नेहरू नहर में 19 जनवरी को पानी छोड़े जाने तक मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक से प्रतिदिन दो समय मिलने वाला पानी केवल एक समय मिलेगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने तालाबों की स्थिति के अनुसार अन्य जलघरों की सप्लाई से भी पानी की कटौती किए जाने का निर्णय लिया है।
पुराने शहर की 80 से कॉलोनियों में रविवार को एक समय जलापूर्ति हुई जिससे टेल की कॉलोनियों में परेशानी बढ़ी। शौरा कोठी, जींद रोड और माता दरवाजा क्षेत्र में आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में पानी का इस्तेमाल संभलकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल ने बताया कि किसी भी कॉलोनी को पानी से वंचित नहीं रखा जाएगा। आमजन की मांग पर कॉलोनियों में टैंकर भी सप्लाई किए जाएंगे। प्रभावित कालोनियों में जरूरतमंदों को जन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके बाद कॉलोनी में टैंकर की सप्लाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें