रोहतक। बरसाती सीजन के बाद भी डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को डेंगू का नया मरीज मिला। इसके साथ ही कुल आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया। जांच के लिए 72 लार्वा के सैंपल लिए गए। अब तक 12 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक जांच के लिए कुल 2775 सैंपल लिए जा चुके हैं। 38 मरीजों का ओपीडी में इलाज चल रहा है। अब तक मलेरिया के पांच व चिकनगुनिया का एक मरीज मिले हैं। संवाद