फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में नया बस स्टैंड बनवाया जाएगा, जल्द तलाशी जाएगी जगह

Fri, 14 Mar 2025 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13सीटीके02-नवनिर्वाचित मेयर रामअवतार वाल्मीकि। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। नवनिर्वाचित मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने समेत शहर के विकास को रफ्तार देने की प्राथमिकता जताई है।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में मेयर ने भाजपा के संकल्प पत्र में दिए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का दावा किया है। उन्होंने संकल्प पत्र के 19 बिंदुओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही है।
उन्होंने शहर में नया बस स्टैंड बनाने की योजना से भी अवगत कराया। संकल्प पत्र में शामिल इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए जल्द ही जगह तलाशी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि भाजपा का लोगों की सुविधा के लिए शहरी परिवहन पर विशेष फोकस रहेगा। लोगों को सस्ती व सुलभ परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए सरकार की मदद से सार्वजनिक व निजी भागीदारी माॅडल के तहत इलेक्ट्रिक बसों का बेहतर संचालन किया जाएगा। इससे स्थायी परिवहन सुनिश्चित होगा। परिवहन व्यवस्था पर्यावरण के अनुकूल बनाई जाएगी। इसे पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। सड़कों पर वाहनों की भीड़ भी कम होगी।

जलभराव की समस्या का तलाशा जाएगा समाधान
उनका मानना है कि शहर में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या अहम है। छोटूराम चौक, मॉडल टाउन, सोनीपत रोड, प्रेमनगर चौक, सुखपुरा चौक, फोटो वाली गली, गोहाना रोड समेत अनेक इलाकों में हल्की बारिश से ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों घरों व दुकानों में पानी भर जाता है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी के साथ नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस गंभीर समस्या का समाधान तलाशा जाएगा।

शहर की पार्किंग व्यवस्था होगी मजबूत
शहर की पार्किंग व्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। इससे बेहतर बनाकर लोगों के सुलभ आवागमन के लिए योजना बनाई जाएगी। पार्किंग व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश है। इसमें तहत बहुमंजिला पार्किंग बेहतर विकल्प रहेगा। नए पार्किंग स्थल भी तलाशे जाएंगे। इससे वाहनों की पार्किंग सड़कों के किनारे नहीं होगी।

कचरा निष्पादन में अहम होंगे ट्रीटमेंट प्लांट
शहर से रोजाना भारी मात्रा में कचरा निकलता है। इसका निष्पादन व शहर की सफाई दोनों बड़े मुद्दे हैं। इन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कचरा निपटान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इससे गीले व सूखे कूडें का निस्तारण आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें