फोटो 01 जानकारी देती प्राचार्या मीनू नैन । स्रोत प्राचार्या
- फोटो : Archive
महम। साक्षी मलिक राजकीय महाविद्यालय (मोखरा) के परिसर में 24 मई को विशाल महा रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्राचार्य डॉ. मीनू नैन ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने मेले में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ मोखरा व आसपास के गांवों के इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में रोहतक, गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ मार्कशीट, प्रमाण पत्र और रिज्यूम की कम से कम पांच प्रतियां लानी होंगी।