माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पुलिस ने चार माह पहले डॉक्टर बनकर बखेता के व्यक्ति से ठगी करने के आरोप में यूपी के मथुरा के गोपाल कॉलोनी निवासी रहमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी से आईएमटी थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि पांच अक्तूबर 2025 को बखेता गांव निवासी राजेंद्र ने शिकायत दी थी उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कहा कि वह उसके गांव का डॉक्टर बोल रहा हूं। उसके खाते में 45 हजार रुपये डाल रहा हूं। दो-तीन दिन में पैसे वापस ले लूंगा।
इसके लिए एक फर्जी मैसेज भेजा। उसे लगा कि अकाउंट में पैसे आ गए लेकिन बैलेंस की जांच नहीं की। कुछ दिन बाद कॉल आई कि उसे पैसों की जरूरत है। शिकायतकर्ता ने दो बार में 40 हजार रुपये भेज दिए। बाद में पता लगा कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।