सांपला। सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय परिसर में उगीं झाड़ियों में शनिवार दोपहर को आग लग गई। कॉलेज में खड़े 60 से ज्यादा पेड़ जल गए। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गनीमत रही किसी तरह बड़ी अनहोनी नहीं हुई। आसमान धुआं से भर गया। इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। संवाद