फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आजादगढ़ में ईंट फेंकने से रोकने पर युवक ने मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आजादगढ़ में फाग खेलते समय हुई कहासुनी में एक युवक किरायेदार बिहार निवासी सुजीत साहनी (60) को पेट में चाकू मारकर भाग गया। उनके भतीजे रूपेश कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी सुमित उर्फ बल्लू निवासी मोतिहारी, बिहार हाल में किरायेदार जसबीर काॅलोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रूपेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करते हैं। साथ ही किराये पर आजादगढ़ में कमरा ले रखा है। उनके चाचा सुजीत साहनी भी साथ में रहते हैं। वे भवन निर्माण के दौरान लेंटर के लिए सरिया बांधने का कार्य करते हैं।
फाग के दिन दोपहर करीब 12 बजे सभी मिलकर होली खेल रहे थे। तभी जसबीर कॉलोनी से सुमित उर्फ बल्लू आया और शोर-शराब करते हुए उनकी तरफ ईंट फेंकने लगा। उनके चाचा सुजीत ने उसे ईंट न फेंकने के लिए कहा। इससे नाराज होकर सुमित गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद पेट में चाकू मारकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें