फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रेम प्रसंग तो नहीं अभिषेक हत्याकांड के पीछे, छह घंटे ट्राॅमा सेंटर के बाहर बेचैन घूमती रही युवती

विज्ञापन
19...रोहतक के अभिषेक हत्याकांड में पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर के बाहर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नए बस स्टैंड के नजदीक वीरवार रात चाकू मारकर की गई रामगढ़ी मोहल्ला निवासी अभिषेक (21) की हत्या के पीछे प्रसंग की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। शुक्रवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक युवती ट्राॅमा सेंटर के बाहर बेचैन होकर घूमती रही जहां अभिषेक का शव रखा था।
बताया जा रहा है कि युवती ने बताया कि वह सात साल से अभिषेक को जानती है। वीरवार को उसका जन्मदिन था। बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में इसको लेकर पार्टी थी। अभिषेक भी पार्टी में आया था। अचानक उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। अभिषेक नीचे चला गया।
विज्ञापन

काफी देर बाद वापस नहीं आया तो उसने जाकर देखा। अभिषेक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा था। पेट में चाकू मारा गया था। पुलिस अब युवती को मामले की जांच में शामिल करेगी ताकि हत्या के आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
....
तीन माह पहले बेटी का पिता बना था अभिषेक
सांघी गांव निवासी निकेत ने बताया कि वे दो भाई हैं। छोटा भाई अभिषेक शादीशुदा था और तीन माह पहले ही एक बेटी का पिता बना था। ढाई साल पहले ही परिवार रामगढ़ी कॉलोनी में आकर रहने लगा था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। रात करीब 10:30 बजे बाजार में सामान लेने गया था।
अजय बोला था कि 10 मिनट में आ जाएगा। रात करीब 11 बजे उसके फोन से किसी अन्य ने फोन किया। कहा कि आपका भाई बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। पेट में दायीं तरफ चाकू मारा गया था। उसका काफी खून बह चुका था। पीजीआई लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सांघी निवासी निकेत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ उसके भाई की हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। जो युवती सामने आई है, उसे जांच में शामिल किया जाएगा ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

- एसआई अशोक कुमार, प्रभारी नया बस स्टैंड पुलिस चौकी

19...रोहतक के अभिषेक हत्याकांड में पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर के बाहर जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें