फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब ठेके के कारिंदे को मारीं दो गोलियां, गंभीर

Thu, 16 Oct 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
53...रोहतक के भैणी सुरजन गांव में वारदात के बाद शराब ठेके पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। क्षेत्र के भैणी सुरजन गांव के शराब ठेके पर बुधवार शाम एक युवक ने जींद जिले के पांडु पिंडारा निवासी कारिंदे मनोज को दो गोलियां मार दीं। उसे एक गोली पेट में तो दूसरी हाथ में लगी हैं। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सुखपुरा चौक निवासी अंशुल की शिकायत पर पुलिस ने भैणी सुरजन के मनीष व विकास पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव के ही मनीष नाम का व्यक्ति पहले ठेके में साझीदार था। कुछ समय बाद इनका लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। कुछ समय बीतने के बाद जब मामला नहीं सुलझ पाया तो बुधवार शाम मनीष व विकास ठेके पर आए और मनोज पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल मनोज को लहूलुहान हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुभाष कुमार, थाना प्रभारी महम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें