फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 20 सामान्य बसों व 80 चालकों के लिए मुख्यालय भेजा पत्र...श्रेष्ठ कार्य करने वाले 16 कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
बस स्टैंड कर्मशाला में श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित करते महाप्रबंधक विपिन कुमार। विभाग
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज महाप्रबंधक विपिन कुमार का कहना है कि डिपो में अब बसों और चालकों की किल्लत नहीं रहेगी। इसके लिए यात्रियों की सुविधा के लिए 20 सामान्य बसें व 80 चालकों की मांग के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा है। कर्मशाला में मंगलवार को कर्मचारी दरबार का आयोजन किया गया। एक माह के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 16 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डिपो में किमी स्कीम और रोडवेज की मिलाकर 183 से अधिक बसें हैं जो रूटों पर दौड़ रही हैं। रोडवेज महाप्रबंधक विपिन ने कर्मचारियों की मासिक किलोमीटर रिपोर्ट, राजस्व वसूली व मैकेनिकल कार्य आदि में श्रेष्ठ कार्य करने वाले चालक, परिचालक, निरीक्षक, मैकेनिक व अन्य कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दिए। कर्मचारियों की शिकायतों को भी सुना गया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
सम्मान समारोह में निरीक्षक मनोज, निरीक्षक माधव, संदीप एसआई, चालक सोमेश, कुलदीप, प्रदीप, कर्मजीत, विनोद, परिचालक रविंद्र, प्रमोद, प्रदीप, कुलदीप, अमित कुमार, हेल्पर नीरज व प्रदीप को सम्मानित किया। इस दौरान यातायात प्रबंधक नवीन कुमार, कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच, संस्थान प्रबंधक हंसराज व अनेक रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


100 कर्मियों के लंबित विभागीय केसों का समाधान
महाप्रबंधक ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ पर नियंत्रण के लिए दिन में बसों के करीब 42 किमी फेरे को बढ़ाकर 46 किमी दिया है ताकि उन्हें कोई असुविधा ने हो। उन्होंने बताया कि करीब 100 कर्मियों के लंबित विभागीय केसों का मुख्यालय के निर्देश पर समाधान किया जा चुका है। इसमें कर्मचारियों पर किलोमीटर नियम, रिकवरी व अन्य केसों में मामले दर्ज हुए थे।
बिना परमिट के दौड़ने वाली बसों की सूचना देने की अपील
विपिन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का 10 प्रतिशत ओवरटाइम बढ़ाने को लेकर मुख्यालय से मंजूरी ली जाएगी। चालकों की एपीसी लग चुकी है। परिचालकों का ऑडिट लंबित था। इसे लेकर सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। 150 मेडिकल केसों का समाधान हो चुका है। बस स्टैंड से बिना परमिट के दौड़ने वाली बसों की सूचना रोडवेज को देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

बस स्टैंड कर्मशाला में श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित करते महाप्रबंधक विपिन कुमार। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें