फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम बस अड्डे के पास खड़े मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
32 जोगेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। महम बस अड्डे के पास खड़े मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महम थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि कार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महम के वार्ड नंबर-4 निवासी राजबाला ने महम थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसका 39 वर्षीय बेटा जोगेंद्र मजदूरी करता है। शनिवार की रात 10 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बस अड्डे के पास खड़ा हुआ था। उसी समय एक कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद

स्कूटी सवार ने मारी कार को टक्कर, चालक घायल
रोहतक। दुकान का सामान लेने आ रहे स्कूटी सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। भगवतीपुर निवासी विनय ने सदर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उन्हाेंने टिटौली चौक जींद रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान कर रखी है। 25 सितंबर को वह दुकान का सामान लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर रोहतक जा रहे थे। जब जींद रोड स्थित हर्बल पार्क के पास पहुंचे तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें