फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केबिन का शीशा तोड़कर एसी व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव झरोठ स्थित महादेव इंडस्ट्रियल टाउनशिप (एमआईटी) परियोजना स्थल पर चोर पोर्टेबल केबिन का शीशा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव सुड़ाना निवासी एवं साइट इंजीनियर संजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 10 दिन पहले परियोजना स्थल के मुख्य द्वार पर एक पोर्टा (पोर्टेबल) केबिन स्थापित किया गया था। केबिन के ऊपर दो स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट रखी गई थीं। अंदर दोनों एसी की इंडोर यूनिट, दो वोल्टेज स्टेबलाइजर और दो मार्बल की टेबल रखी हुई थीं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब वह साइट पर पहुंचे तो पोर्टा केबिन का शीशे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर दोनों एसी की इंडोर यूनिट, आउटडोर यूनिट, दोनों स्टेबलाइजर और मार्बल की टेबल गायब मिलीं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि चोर 27 मई की रात को वारदात को अंजाम देकर सामान चोरी कर ले गए। मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें