फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गेहूं से भरी ट्राली में हाईवा ट्रक ने टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नेशनल हाईवे नंबर 9 इस्माईला सांपला के बीच मंडी में गेहूं लेकर जा रहे ट्रक-ट्राॅली में एक हाईवा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने किसान सोनू के बयान पर हाईवा चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 10:30 बजे इस्माईला निवासी सोनू गेहूं निकालकर ट्रक-ट्राॅॅली में भरकर कर सांपला मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। जब वह सांपला के पास पहुंचने से पहले पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक ने ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राॅली ट्रक से अलग हो गई और पलट गई। गेहूं सड़क पर बिखर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें