22 : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हवन में शामिल संत महात्मा व श्रद्धालु । स्रोत श्रद्धालु
रोहतक। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार को भिवानी चुंगी पर हवन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जन्मोत्सव पर डॉ. गोपाल कृष्ण आजाद के सानिध्य में हवन कार्यक्रम हुआ। संत महात्माओं के प्रवचन भी हुए। इस अवसर पर दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी पंडित मनोज मिश्र, पंडित विजेंद्र कौशिक, पंडित गोविंद भारद्वाज, पंडित मयंक वाजपेई ने हवन किया। सभी के लिए मंगल कामना की गई। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राघवेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर परमानंद महाराज, महंत थानेश्वरदास महाराज और पंडित प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।