22...इंदिरा कॉलोनी में आयोजित सभा में उपस्थित सदस्य। स्रोत : कॉलोनी निवासी
रोहतक। इंदिरा कॉलोनी में समूह समाज ने सभा आयोजन किया। इसमें इंदिरा कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र को नशे से मुक्ति के लिए चर्चा हुई। इसका उद्देश्य इंदिरा कॉलोनी व आस पास के क्षेत्र में बढ़ रही गुंडागर्दी व खुलेआम ड्रग्स बिक्री के खिलाफ लगाम लगाना रहा। नशे की बिक्री को रोकने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए 14 दिसंबर को नशे के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। नशे के खिलाफ कॉलोनी के युवाओं ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस मौके पर डायरेक्टर श्याम मॉडल स्कूल अशोक तनेजा, अनिल सैनी, राजू रोहिल्ला व अन्य उपस्थित रहे। संवाद