फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में झलकी हरियाणवी संस्कृति की झलक

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में शनिवार को देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के अलावा हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने ध्वजारोहण करते हुए वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
जिला स्तर पर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल शनिवार को आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। जिसके उपरांत उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड कमांडर निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे से भरे पुलिस के जवानों के साथ विद्यार्थियों ने कदमताल की। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की टुकड़ी चली, उनके पीछे लड़कों की एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग, महिला हिंदुस्तान स्काऊट, पुरूष हिंदुस्तान स्काऊट, भारत गर्ल्स गाइड व प्रजातंत्र के प्रहरियों ने परेड करते हुए सलामी दी। गोल्डन हैरियर पब्लिक स्कूल खेवड़ा व किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल खेवड़ा के बैंड की मधुर ध्वनियों के साथ मार्च पास्ट में सबने कदम से कदम मिलाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां
विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक छठा बिखेरते कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। जिसकी शुरुआत रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य से की। जैन विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत ए वतन जानेमान पर समूह नृत्य, शिवा शिक्षा सदन की छात्राओं ने नारी शक्ति योद्घा बन गई मैं पर प्रस्तुति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर बारोटा की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वंदेमातरम, रेनू विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने कंधो से मिलते है कंधे पर प्रस्तुति, सत्यम मार्डन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंगारों पे जिस्म जलाया है पर अपनी प्रस्तुति दी। मुरथल अड्डा स्कूल की छात्राओं ने हरियाणा एक हरियाणवी एक पर अपनी प्रस्तुति दी। अंत में जानकी दास पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीयगान गाया।
25 स्कूलों के एक हजार विद्यार्थियों ने किया पीटी शो
रिहर्सल में 25 विद्यालयों के करीब एक हजार विद्यार्थियों ने पीटी शो किया। किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल खेवड़ा के विद्यािर्थियों ने योगा व स्पेशल पीटी शो किया। इस मौके पर एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश डॉ. अनमोल, एमडी शुगर मिल डॉ. अनुपमा मलिक, कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत, सीएमओ डॉ. जय किशोर, सुभाष सिसोदिया, शशि मेहता सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने फुल ड्रेस रिहर्सल में फहराया तिरंगा
गोहाना। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त ललित सिवाच ने मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह शामिल होंगे। उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। परेड की कमान परेड कमांडर के रूप में डीएसपी विपिन कादयान संभाल रहे थे। उनके पीछे पुलिस के जवानों, पुरुष होमगार्ड, महिला पुलिस, राजकीय महाविद्यालय व कन्या महाविद्यालय की एनसीसी की टुकडिय़ां चल रही थी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की सांस्कृतिक छठा बिखेरते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एसडीएम आशीष वशिष्ठ, डीएसपी मुकेश जाखड़, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार, बीडीपीओ रोहित कुमार, महावीर गुड्डू, मंच संचालक सुशील बंसल, कानूनगो अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें