फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार साहिबजादों की शहादत की याद में समागम

Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
57...चार साहिबजादों की शहादत की याद में गांधीनगर ​स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुए समागम में पुर्व
विज्ञापन
रोहतक। बाबा फतेह सिंह बाबा जोरावर सिंह शहीदी प्रदर्शनी ट्रस्ट रोहतक की ओर से कम्युनिटी सेंटर गांधीनगर में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत की याद के रूप में समागम किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा गुरुद्वारा न्यायिक आयोग के सदस्य सरदार जसमीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर एवं मुख्य वक्ता सरदार गुरबचन सिंह रहे। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने चार साहिबजादों की याद में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों को स्कूल फीस के चेक वितरित किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष सरदार मुकंद सिंह गिरधर ने बताया कि ट्रस्ट इस वर्ष करीब 51 स्कूली बच्चों का फीस का खर्चा उठाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक अधिवक्ता जोगिंदर सिंह धमीजा, विजय अरोड़ा, सरदार जोगिंदर चावला, उपाध्यक्ष संदीप प्रजापत, सुनील भूटानी आदि उपस्थित रहे। वहीं, गुरुद्वारा बंगला साहिब के अलावा गुरुद्वारा शिवाजी कॉलोनी व अन्य गुरुद्वारों में भी चार साहिबजादों की शहादत की याद में कीर्तन समागम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें