फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीजेपी को समर्थन देने वाले पूर्व सरपंच ने पुलिस पर लगाया उठाने का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नीट पेपर लीक प्रकरण में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को समर्थन देने वाले हरियाणा किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह ने पुलिस पर उनको मकड़ौली टोल से पकड़कर दो घंटे घुमाने का आरोप लगाया है। बताया कि उनको दो घंटे घुमाकर पुलिस टोल पर छोड़कर चली गई जबकि पुलिस का कहना है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
पूर्व सरपंच उमेद सिंह पर जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सरकारी स्कूलों के बच्चों से प्रदर्शन कराने का आरोप है। उमेद सिंह ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने रविवार रात मकड़ौली टोल से उठाया। वह मकड़ौली टोल के पास खाप पंचायत में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उमेद सिंह के साथी सदर थाना पहुंचे। उनके साथी दो घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस उनको ऐसे ही घुमाती रही। उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना चलने की बात कहकर उठाया लेकिन बाद में ऐसे ही घुमाकर टोल के पास छोड़ दिया, यह गलत है।
विज्ञापन

उमेद सिंह के वकील अशोक कादियान ने बताया कि वह पुलिस के संपर्क में थे, जांच में पूरा सहयोग दे रहे थे। आरोप में लगी धाराओं में जमानत है लेकिन जिस तरह से उठाया गया, वह गलत है। 22 जुलाई को एफआईआर हुई थी।
-
किसी भी किसान नेता को नहीं पकड़ा गया। उमेद सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। उसमें ये नाम सहित आरोपी है। मामले की जांच की जा रही है।
- नीरज, थाना प्रभारी, सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें