महम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़े के पहले दिन नपा अधिकारियों व चुने हुए प्रतिनिधियों ने खुद झाड़ू से सफाई की। नपा सचिव नवीन नांदल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वार्ड 7 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है। राजीव चौक पर बने डंपिंग स्टेशन को हटाया है। वहां से कचरा उठाकर वहां पर पौधरोपण किया गया है। अब वहां पर कोई भी कूड़ा नहीं डालेगा। अगर ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नपा उपप्रधान बसंतलाल गिरधर, एमई अशोक हुड्डा, पार्षद सुमन शर्मा, विकास श्योराण, अनिल चावरिया, रेनू वाल्मीकि, मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज, ईश्वर, वेद धवन, जयनारायण दहिया उपस्थित रहे। संवाद