फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुत्ता सामने आने से बाइक फिसली, महिला की माैत

विज्ञापन
21-सरोज बाला उर्फ गुड्डी। फाइल फोटो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जींद रोड पर चांदी टोल के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे सामने कुत्ते के आने से बाइक फिसल गई। हादसे में शादी से लौट रही खिड़वाली निवासी सरोज बाला उर्फ गुड्डी (65) की मौत हो गई जबकि उनका पौत्र अमित घायल हो गया। महम चौबीसी के गांव फरमाणा निवासी अमित ने बताया कि 30 अप्रैल को उनकी बहन रेणु की शादी थी। खिड़वाली गांव से सरोज उर्फ गुड्डी बड़भात के चलते आई हुई थीं जो रिश्ते में उनकी दादी लगती थीं। शुक्रवार सुबह ज्यादातर बड़भाती खिड़वाली आ गए थे।
बहन रेणु के आने के बाद वह बाइक पर सरोज बाला को छोड़ने खिड़वाली गांव आ रहे थे। रोहतक-जींद रोड पर चांदी टोल से एक किलोमीटर पहले डिवाइडर की तरफ से एक कुत्ते सामने आ गया। उसने जैसे ही ब्रेक लगाए तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक 30 मीटर तक फिसलती चली गई।
विज्ञापन

मुंह के बल गिरने से सरोज बाला गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि उनके हाथ में चोट आई। राहगीरों की मदद से वे उन्हें टोल पर ले गए जहां से एंबुलेंस में पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के दाैरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुबह सूचना पाकर लाखनमाजरा पुलिस पीजीआई पहुंची जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका सरोज के दो बेटे हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

21-सरोज बाला उर्फ गुड्डी। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें