फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल पहुंची होम्योपैथ दवाइयों की खेप

विज्ञापन
07सीटीके01..नागरिक अस्पताल में होम्योपैथ की ओपीडी से दवा प्राप्त करती मरीज । स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल की होम्योपैथ की ओपीडी में अब इलाज के साथ दवा भी उपलब्ध है। मरीजों को अब परामर्श अस्पताल से और दवा बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेगी। नई खेप के आने से करीब दो माह तक मरीजों को दवा की कोई कमी नहीं होगी। इसके बाद भी डिमांड के अनुसार दवाओं की खेप नियमित आती रहेगी।
विज्ञापन

4 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने होम्योपैथ की ओपीडी में शुगर, बीपी की दवा नहीं शीर्षक के साथ समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज से आने वाले मरीजों की व्यथा बताई थी। अब दवा औषधालय में उपलब्ध है। आयुष विभाग लगातार डिमांड की पूर्ति के लिए वेयर हाउस में दवाइयाें का स्टॉक रखता है। मिलान के बाद सीधे जिले के औषधालयों में सप्लाई कर दी जाती है।




वेयर हाउस से दवा का स्टाॅक मिलान के बाद रिलीज कर दिया गया है। दवाओं की कोई कमी नहीं है। मरीजों को हर दवा उपलब्ध है। डिमांड के अनुसार दवाओं की खेप औषधालयों में नियमित भेजी जाती है।
विज्ञापन

-डॉ. ईशा, जिला आयुर्वेद अधिकारी



नागरिक अस्पताल हॉल की गिरी छत
नागरिक अस्पताल की ओपीडी हॉल की कमरा नंबर 5 की छत से टाइल टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि शनिवार को यह कमरा बंद था। मरीज व स्टाफ मौजूद नहीं थे। इसके कारण एक हादसा होते-होते टल गया। एकबार तो मरीज भी घबरा गए। फिर इलाज के लिए कतार में लग गए।

07सीटीके01..नागरिक अस्पताल में होम्योपैथ की ओपीडी से दवा प्राप्त करती मरीज । स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें