फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ मठ में श्रद्धा और खेल का संगम

विज्ञापन
21-बाबा मस्तनाथ की स्मृति में लगे मेले में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते मठ के महंत बाबा बालकनाथ - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बाबा मस्तनाथ की पुण्य स्मृति में अस्थल बोहर मठ में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक मेले के दूसरे दिन श्रद्धा, खेल, उत्साह और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। अष्टमी के अवसर पर हुई सर्कल कबड्डी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
आस्था और उत्साह से मेला सराबोर रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा मस्तनाथ की समाधि तक लगी रहीं। हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों से भी पहुंचे भक्तों ने मत्था टेका।
विज्ञापन


कबड्डी में बहू अकबरपुर की टीम प्रथम, जीता एक लाख का पुरस्कार
सर्कल कबड्डी में बहू अकबरपुर की टीम विजेता और गद्दी खेड़ी की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 71 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ रेडर का खिताब पंकज बेरी को और सर्वश्रेष्ठ कैचर का सम्मान अंकुर (बहू अकबरपुर) को 31-31 हजार रुपये की राशि के साथ दिया गया। भारत के सर्वश्रेष्ठ कैचर के रूप में पहचान रखने वाले शीलू बलहारा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
इसके बाद भक्तिसंध्या में भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा। सजे-धजे मठ परिसर में श्रद्धालु बाबा की महिमा का गुणगान करते नजर आए। देशी घी की जोत जलाकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की गई। मेले में लगी दुकानों पर भी खूब रौनक रही।

दर्शन के लिए पहुंचे अतिथि
दूसरे दिन मामन सिंह पूर्व विधायक तिजारा, सतपाल सिंह तोमर पूर्व राज्यसभा सदस्य बागपत, हंसराज अहीर पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं एनसीबीसी चेयरमैन, सुभाष मील विधायक खंडेला राजस्थान, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, चिंताई नाथ महाराज कोथ काला पीर एवं महामंत्री नाथ समाज आदि ने बाबा मस्तनाथ की समाधि पर नमन कर आशीर्वाद लिया।


महंत बालकनाथ ने दिया आशीर्वाद
नाथ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार मठ के महंत बालकनाथ योगी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके दर्शन के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मान्यता है कि अष्टमी और नवमी के दिन मठ में गुड़ और कंबल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा-अर्चना से पूर्व संतों और महंतों ने बाबा की धूनी पर भस्म रमाकर विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किया।
विज्ञापन


मेले में आज होगा कुश्ती दंगल
मेले के अंतिम दिन बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के नामी पहलवान भाग लेंगे। प्रथम पुरस्कार 1,51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपये, तृतीय 51,000 रुपये और चतुर्थ 31,000 रुपये रखा गया है।

21-बाबा मस्तनाथ की स्मृति में लगे मेले में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते मठ के महंत बाबा बालकनाथ- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें