फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे व गृह मंत्रालय में नौकरी के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सांपला के कपड़ा व्यापारी नरेश कुमार से उनके भतीजे प्रिंस को रेलवे में टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) और उनकी पुत्रवधू पूजा व दामाद धर्मेंद्र को गृह मंत्रालय में क्लर्क लगवाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी की गई है। रिठाल निवासी अजय व उसके पिता राकेश व दो अन्य के खिलाफ बुधवार को सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
सांपला की छोटूराम कॉलोनी निवासी नरेश ने बताया कि उनकी ताराचंद मार्केट में नरेश क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान है। दुकान पर खरावड़ निवासी लायकराम करीब 15 साल से काम करता है।
विज्ञापन

लायकराम ने उन्हें बताया कि उसके जीजा राकेश और उनका बेटा अजय रेलवे व अन्य विभागों में ग्रुप सी की नौकरी लगवाते हैं। खुद अजय भी रेलवे में टीटीई लगा हुआ है। लायकराम ने कहा कि मेरे बेटे अंकित को भी टीटीई लगवाया हुआ है। उनकी दुकान पर आए अजय व राकेश ने कहा कि वे 24.50 लाख रुपये में उनके भतीजे प्रिंस को टीटीई लगवा देंगे।
10 लाख रुपये पहले और बाकी नियुक्ति पत्र आने के बाद देने होंगे। आरोपियों ने उनसे सात लाख रुपये ले लिए। प्रिंस को नई दिल्ली स्थित रेलवे मुख्यालय ले जाया गया। इसके बाद नाॅर्थ रेलवे नई दिल्ली कार्यालय में प्रिंस को टीटीई का फर्जी ज्वाॅइनिंग पत्र थमा दिया।
नरेश ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने बेटे की पत्नी पूजा और दामाद धर्मेंद्र को गृह मंत्रालय में क्लर्क लगवाने के नाम पर 24-24 लाख रुपये की मांग की। यहां तक कि पूजा और धर्मेंद्र को दिल्ली बुलाकर ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र देकर घर भेज दिया। कहा कि बाद में बुलाएंगे।
विज्ञापन

इसी दौरान अजय व राकेश ने प्रिंस और पूजा को नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 42.50 लाख रुपये व धर्मेंंद्र से नकद व ऑनलाइन माध्यम से करीब 18 लाख रुपये ले लिए। अब वापस नहीं बुलाया जा रहा है। अब आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें