फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैंक मैनेजर के बेटे के पेट में हुई गांठ, आज पीजीआई में होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अमेरिकन नस्ल के पिटबुल कुत्ते के हमले के बाद कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सुनील नेहरा के बेटे 12 वर्षीय दीपांशु के पेट में गांठ बन गई है। पिता का कहना है कि वे शनिवार को पीजीआई में इसकी जांच करवाएंगे। उधर, पुलिस ने एक सप्ताह पहले आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दे दी थी। अब पुलिस की तरफ से दीपांशु की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अदालत में चालान पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, वसंत विहार निवासी सुनील नेहरा ने 22 मार्च को शिकायत दी थी कि सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा बड़ा दीपांशु व छोटा बेटा पूर्व लाढ़ौत रोड पर मामा संदीप के पास लस्सी लेने गए थे। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर मामा का इंतजार कर रहे थे। एक मकान से दो पिटबुल कुत्ते निकल कर आए। एक कुत्ते ने दीपांशु पर हमला कर दिया था और जमीन पर गिराकर पेट पर दांत गड़ा दिए थे।
विज्ञापन

उसे पेट पर 20 जगह जख्म हुए थे। इसमें दो जख्म तो तीन सेंटीमीटर तक गहरे थे। पुलिस ने आरोपी महिला शर्मिला व उसकी बेटी मुस्कान को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की थाने से ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

...
एक सप्ताह पहले आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। धाराओं के तहत थाने से ही जमानत मिल गई थी। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा।
- सन्नी सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें