फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने आह्वान

Tue, 07 Oct 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32 बोहर गांव के भोपान पाना ​स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्जना करते हुए श्रद्धालु । सं
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम में शामिल बोहर गांव के भोपान पाना स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में सोमवार को भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुखबीर चंदेलिया ने मंदिर पहुंच कर माथा टेका और भगवान वाल्मीकि के दिखाए राष्ट्र हित के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर दुनिया को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन का वर्णन किया। मंदिर में भजन कीर्तन भी किए गए। इस अवसर पर लोक गायक सुभाष बोहरिया, बारे, सतपाल, सत्यवान सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें