फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी आबादी बाबरा मोहल्ला में पटाखों का जखीरा बरामद

विज्ञापन
बाबरा मोहल्ले में पुलिस ने छापा मारकर रिहायशी इलाके में रखे पटाखे बरामद किए। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। बिना लाइसेंस अवैध तरीके से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ दो दिन पहले सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के तीसरे दिन थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस और सिटी थाना पुलिस ने घनी आबादी में घर में पटाखे के रखने का खुलासा किया है। पुलिस ने देर रात तक आरोपी के घर से 42 कार्टून पटाके बरामद किए हैं। पुलिस रात को भी उसके घर से पटाखों के बोरे निकालने में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी विक्की की जूस की दुकान है। जबकि सिटी थाना पुलिस ने एक मकान से दो कट्टे और दो गत्तों में कार्टून में पटाखों को बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुरानी सब्जीमंडी थाना के एसआई रामप्रसाद ने बताया कि वह बुधवार को अपनी टीम के साथ डेयरी मोहल्ला में कच्चा चमारियां रोड पर गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी पर चार कट्टों में अवैध तरीके से पटाखे लेकर बाबरा मोहल्ला की ओर जा रहा है। नाकाबंदी करके स्कूटी सवार बाबरा मोहल्ला निवासी धीरज उर्फ विक्की को चार कट्टों में पटाखों के साथ पकड़ा। आरोपी पुलिस के सामने इस संबंध में कोई पटाखा बेचने का लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर करीब 42 कार्टून पटाखे बरामद किए। इसके अलावा देर रात तक पुलिस आरोपी के मकान की तलाशी लेने में लगी हुई थी। वहीं सिटी थाना पुलिस के सिपाही प्रवीन कुमार ने बताया कि वह गश्त के दौरान माता दरवाजा पर था। बाबरा मोहल्ला के दिनेश जैन को बम पटाखों सहित काबू किया। उक्त पते पर दुकान के सामने प्लास्टिक के कट्टे व कार्टून रखे हुए थे। कट्टों को चेक किया तो उसमें से भिन्न-2 प्रकार के पटाखे मिले। आरोपी ने ये पटाखे बगैर सुरक्षा उपाय के रखे थे। कोई लाइसेंस भी नहीं था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें