रोहतक। रोडवेज बस डिपो से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इससे कोटपुतली, जयपुर, किशनगंज, अजमेर और भीलवाड़ा जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि बस के लिए परमिट मिल चुका है। एक-दो दिन में रोडवेज अधिकारियों की बैठक में समय सारिणी और किराया तय किया जाएगा। बस डिपो से रवाना होकर रेवाड़ी, कोटपुतली, किशनगंज, अजमेर, विजयनगर और भीलवाड़ा होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। संवाद