फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रामा सेंटर में बनाया बर्न वार्ड, चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली पर पटाखों के कारण आगजनी की आशंका के मद्देनजर नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर की प्रथम तल में बर्न वार्ड बनाया जाएगा। इसमें 8 बेड है और दो चिकित्सक की नियुक्ति की गई है, वहीं गंभीर समस्या होने पर सर्जन, आंख, नाक-कान-गला विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही नर्सिंग स्टाफ की संख्या को भी 30 तक बढ़ाया गया है, सामान्य दिनों में नर्सिंग स्टाफ की संख्या 12 तक रहती है।
विज्ञापन

गत वर्ष धनतेरस से दीपावली तक करीब पटाखों से जलने के 9 मामले नागरिक अस्पताल में आए थे। पटाखे से जलने वाले सभी मामलों में बच्चों की उम्र 7 से 16 वर्ष के बीच थी। अधिकतर मामलों में बच्चे अकेले पटाखे चला रहे थे या पटाखों का बारूद निकाल कर उसे जला रहे थे। जिसके चलते बच्चों के चेहरे व हाथ झुलस गए।

रात को केवल प्राथमिक उपचार, सुबह तक करना पड़ा था इंतजार
गत वर्ष दीपावली के दौरान गंभीर रूप से झुलसे हुए बच्चों को जलन से आराम देने के लिए जख्म पर लगाने वाली व दर्द निवारक दवा तो दी जा रही थी। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित उपचार व दवाओं के लिए सुबह तक का इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन

-
वर्जन
आमजन की सुविधा के लिए दीपावली पर्व पर ट्रामा सेंटर में बर्न वार्ड बनाया गया है और दो चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। बेहतर उपचार के लिए दवा सहित सभी सुविधाएं नागरिक अस्पताल में उपलब्ध है। आमजन से अपील है कि पटाखा रहित दिवाली बनाकर रोशनी का त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

डॉ. कंवर सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें