फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किलोई में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से मौत

Wed, 31 Dec 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। किलोई गांव में सोमवार शाम को बाइक का संतुलन बिगड़ने से गांव के विनय हुड्डा की मौत हो गई। मंगलवार को सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
पुलिस को किलोई गांव निवासी विजय हुड्डा ने बताया कि उनका बेटा विनय सोमवार शाम को बाइक पर घर से गांव के अड्डे की तरफ जा रहा था। गांव के गर्ल्स सीनियर सेंकेंडरी स्कूल के नजदीक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे विनय गली में गिर गया और उसे सिर पर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे विनय को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया। पिता ने कहा कि हादसे की वजह बाइक का संतुलन बिगड़ना है, इसलिए वे किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें