फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से पीड़ित झज्जर की 43 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में इंजेक्शन के अभाव में ब्लैक फंगस के मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को संस्थान में दो मरीजों ने दम तोड़ा था, वहीं, बुधवार को झज्जर की 43 वर्षीय पिंकी ने भी दम तोड़ दिया। यहां दोपहर तक पांच मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके थे और 12 मरीज अभी भी इंतजार की सूची में हैं।
विज्ञापन

संस्थान के ईएनटी व नेत्र विभाग के वार्ड में 83 ब्लैक फंगस के मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा आठ मरीज निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं। संस्थान में बुधवार को 118 इंजेक्शन ही उपलब्ध हो पाए, जबकि अन्य मरीजों को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी ब्लैक फंगस के मरीज ईएनटी विभाग के पास हैं। ब्लैक फंगस के चलते बुधवार को 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बीमारी को देखते हुए नेत्र, न्यूरो सर्जरी वालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। संस्थान के अधिकारी और डॉक्टर सरकार के संपर्क में हैं, मरीजों की संख्या के हिसाब से इंजेक्शन के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें