फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत चालक राजस्थान से बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। भिवाड़ी मार्ग स्थित एक निजी ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पास से रविवार रात को एक गाड़ी में सवार छह-सात लोगों ने चालक का अपहरण कर उसे एक घर में बंधक बना लिया। आरोपियों ने चालक से मारपीट भी की। आरोपी पीड़ित के साथ ही चालक बताए गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से आरोपी को मुक्त करवाते हुए दो लोगों को दबोच लिया। राजस्थान के अलवर के तिजारा के गांव भोश निवासी हमित खान ने बताया कि वह रविवार शाम को भिवाड़ी रोड स्थित कार्यालय के पास खड़ा था। एक गाड़ी में सवार होकर सात-आठ लोग पहुंचे। इन लोगों ने उसे काबू कर जबरन गाड़ी में डाल लिया। उसके बाद आरोपी उसे राजस्थान के नौगांवा के पास एक घर में ले गए और वहां बंधक बनाकर रखा। सूचना पाकर धारूहेड़ा पुलिस राजस्थान पहुंची और अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। पुलिस ने अलवर के पाटा गंाव निवासी इमरान व कंवर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियाें को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि इनके अन्य साथियों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन


गड़बड़झाले का खुलासा करने पर बनाया बंधक
हमित खान को साथियों के बजाय कंपनी मालिक से वफा निभाना महंगा पड़ गया। उसके साथी चालकों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट कर दी। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हनीफ खान ने बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी भिवाड़ी में ट्रक पर चालक है। कंपनी मालिक को शक था कि अलवर जाने वाले ट्राला चालक तेल चोरी करते हैं। ट्राला चालक 95 लीटर तेल की कीमत वसूलते थे। एक दिन उन्हें ट्राला चेक करने के लिए भेजा। जिस पर वह ट्राला लेकर अलवर गया। चेक करने पर तेल 7-8 लीटर कम तेल लगा। इसकी जानकारी उसके ट्राला चालक साथियों को लग गई। जिस पर उन्होंने उसे ट्रक में ही बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें