फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से आहत होकर बीमार हुई महिला की मौत

Sun, 26 Jan 2014 05:54 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की छेड़छाड़ से आहत होकर मौत होने होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी छेड़खानी की घटना से आहत होकर बीमार हो गई थी। उसका उपचार दिल्ली के निजी अस्पताल में किया गया, जब वे उसे सोनीपत लेकर आए तो हालत अचानक खराब हो गई और मौत हो गई। पुलिस ने पिनाना के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष 29 दिसंबर को महिला ने रघुवीर, संदीप, सुदामा व कालू पर गली में रास्ता रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। घटना के कुछ दिन तक महिला सदमे के कारण चुप रही लेकिन बाद में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद महिला के पति ने 15 जनवरी को मोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी। महिला सदमे के कारण बीमार पड़ गई, जिसके चलते परिजनों ने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 9 दिन के बाद महिला की हालत में सुधार आया लेकिन शुक्रवार की शाम घर पहुंचने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान सोनीपत के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


नाबालिग से दुराचार का आरोपी काबू
सोनीपत। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुराचार किए जाने के मामले में मुरथल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नाबालिग ने शिकायत दी थी कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कृष्ण निवासी घसौली कार में अपने साथी के साथ आया और अगवा कर खेत में ले जाकर दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें