फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, एक की मौत, छह घायल

Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर साहबी नदी पुल के निकट शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। धारूहेड़ा पुलिस ने शव पहचान के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम भिवाड़ी के मिलकपुर गांव से बाबा मोहनराम मंदिर के दर्शन करने के बाद लगभग 12 श्रद्धालु टैंपो में सवार होकर रेवाड़ी आ रहे थे। टैंपो जब साहबी नदी पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे टैंपो पलट गया। इससे यूपी की दादरी निवासी महिला राजेश देवी, कन्नौज निवासी रामू, सुरेश सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 35 वर्ष है। उसकी जेब में दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन की एक टिकट मिली है और हाथ पर मनोहर खुदा हुआ है। दुर्घटना के बाद चालक टैंपो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें