फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक सुरेंद्र कमांडो का अभिनंदन आज

Mon, 13 Jan 2014 05:52 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली कैंट से ‘आप’ के विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो का रविवार को श्रीराम शर्मा पार्क में अभिनंदन किया जाएगा। विधायक बनने के बाद कमांडो पहली बार झज्जर में पहुंच रहे हैं। विधायक बनने से पहले वे यहां के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर थे। उनके आगमन को लेकर आप कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आम आदमी पार्टी केजिला सचिव डॉ. रविंद्र राज्याण ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान और विधायक सुरेंद्र कमांडो केअभिनंदन समारोह के लिए गांवों का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को 600 से ज्यादा लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रभारी अजय कादियान, रामकुमार दुलीना, कोषाध्यक्ष अंजीत दलाल, धर्मबीर डागर, मुकेश बाला आदि ने सदस्यता अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें