फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं : सैनी

Mon, 06 Jan 2014 05:51 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इनेलो के हलका अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में भय, भष्ट्राचार और गुंडाराज फैला हुआ है और कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री हुड्डा ने सत्ता संभाली है तब से प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। रोहतक में प्रतिदिन लूटपाट, डकैती, चोरी, हत्या की घटनाएं होना आम बात हो गयी है। शहर में शनिवार को हुई वारदात से न केवल व्यापारी वर्ग अपितु आमजन भी खौफ में है। हलका अध्यक्ष राजेश सैनी रविवार को ग्रीन रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। सैनी ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएगी और इनेलो पार्टी को भारी बहुमत जीताकर ओमप्रकाश चौटाला को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। बैठक में हैपी जांगड़ा, नरेंद्र राठी, अभिजीत खुराना, अजय सैनी, जितेंद्र गहलावत, देवेंद्र सैनी, फूल राणा, संदीप खत्री, मुकेश चहल, राजन बोहत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें