फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एक हत्यारोपी काबू, एक की तलाश

Mon, 06 Jan 2014 05:51 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर थाना के अंतर्गत संजय नगर में हुए शीश खट्टर हत्याकांड का पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी के साथी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकारा कि लूटपाट के चलते महिला की हत्या की थी और महिला के पास वे सट्टा लगाने आते थे। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल ने सिविल लाइन थाने में पत्रकारों से बातचीत में खुलासा किया कि 30 नवंबर को घर में अकेली संजय नगर निवासी शशी खट्टर की गला रेतकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या की थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मामले की जांच अपराध शाखा के प्रभारी संदीप धनखड़ को सौंपी थी। रविवार को शाखा ने तेज कॉलोनी निवासी बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बंटी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने साथी कर्मबीर के साथ मिलकर हत्या की थी। शशी ब्याज पर रुपये देने व सट्टा खिलवाती थी। कर्मबीर की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें