फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन

Mon, 06 Jan 2014 05:51 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भरत कॉलोनी में रविवार को आम आदमी पार्टी के जिला मुख्यालय का उद्घाटन एक महिला सफाईकर्मी ने किया। उद्घाटन पर हवन यज्ञ भी कराया गया। स्वामी चैतन्य ने सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। आप के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बलजीत ने कहा कि पहले ही दिन उद्घाटन अवसर पर करीब 500 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि रोहतक से करीब 20 हजार पार्टी के कार्यकर्ता जल्द से जल्द तैयार करके लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक हरियाणा में दूसरी पार्टियां महिला शक्ति की अनदेखी करती आई हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी महिलाओं को सत्ता में भागीदारी देगी। डा. राजेंद्र चौधरी ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ वर्तमान पार्टियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलदीप कादियान, अजय कादियान, ईश्वर शर्मा, वेदपाल, पशु सेवा संघ के वीरेंद्र सिंह राठी, कृष्ण लाल, धर्मजीत, ओमप्रकाश तौमर, रजनी, सुशीला, कमला, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें