रोहतक। अमर भारत योग समिति की ओर से बुधवार को मानसरोवर पार्क में सफ ाई अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत योग गुरु सरदार हवासिंह सैनी ने पार्क में झाडू़ लगाकर की गई। योग गुरु सरदार हवा सिंह सैनी ने कहा कि हमें अपने आसपास सफ ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी इकट्ठा होने से बीमारी फै लने का खतरा बना रहता हैं। शहर के अन्य पार्कों की सफ ाई करने का बीड़ा भी योग समिति ने उठाया हैं। समय-समय पर शहर के दूसरे पार्कों की सफ ाई भी की जाएगी ताकि सभी पार्क साफ सुथरे नजर आए। योग गुरु ने अपील की कि अपने घराें के आसपास भी सफ ाई का खास ध्यान रखें। गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने दे। मौके पर योग शिक्षक प्रो. जगदीश सैनी, ईश्वर अग्रवाल, जोगेंद्र सैनी, सूरज रसवंत, रमेश जुनाजा, प्रोमिला मडिया, सुदेश गांधी, सुमित्रा मल्होत्रा मौजूद रहे।