फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का नहीं प्रदेश में प्रभाव : बीरेंद्र सिंह

Tue, 31 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है। देशभर में कांग्रेस की साख अन्य पार्टियों के मुकाबले बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव को देखते हुए पांच जनवरी से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे और चार राज्यों में पार्टी को मिली हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। वे सोमवार को कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्त्ताओं में अब नई ऊर्जा के संचार की आवश्यकता है। इसी के लिए प्रदेश भर में कार्यकर्त्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब भी हार मिली है उसका कारण पार्टी की नीतियां नहीं रही बल्कि नेताओं द्वारा पूरी निष्ठा के साथ कार्य न कर पाना रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के लिए सभी पार्टियां चुनौती के तौर पर हैं। उन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें