रोहतक। हरियाणा जनहित कांग्रेस (ग्रामीण) युवा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने ग्रामीण की युवा इकाई की घोषणा कर दी है। जिसमें कृष्ण उर्फ टिटू डबास, शिवजी, रामबीर व विपिन को जिला उपाध्यक्ष, अमित, विकास, नवीन, आशु नारंग, राकेश, कृष्ण को जिला सचिव, अमरजीत कौशिक, प्रदीप, श्रीभगवान, सुरेंद्र, कप्तान, राजकुमार को जिला महासचिव, जोगेंद्र हुड्डा, ओम भारद्वाज व सुनील रिठाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया। इसके अलावा मंदीप शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।