रोहतक। वृद्ध जन सेवा संस्थान द्वारा छोटूराम पार्क में चल रहे चार दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में करीब चार सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। शिविर आयोजक डॉ. संदीप गोयल ने बताया कि शिविर में सरवाइकल, स्लिप डिस्क, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, हाथ-पांव का सुन्न पड़ना और अकड़ जाना आदि का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया।