फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल की सफलता के लिए कसी कमर

Mon, 30 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने तालमेल कमेटी के आह्वान पर 21-23 जनवरी को होने वाली 72 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। केंद्रीय कमेटी के नेताआें के नेतृत्व में जिला स्तर पर सैकड़ाें टीमाें का गठन किया गया है। ये टीमें 7 जनवरी से 20 जनवरी तक सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, निगमाें, विश्वविद्यालयाें, नगर निगमाें, नगर परिषदाें, नगर पालिकाआें के कर्मचारियाें व शिक्षकाें से सीधा संपर्क करने के लिए प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। सिंचाई विभाग कांप्लेक्स में रविवार को संघ की बैठक हुई। प्रांतीय प्रधान धर्मबीर सिंह फौगाट ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक में नोटिस दिवस के अवसर पर 6 जनवरी को ब्लॉक व तहसील स्तर पर तैयारियाें के साथ प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि पैक्स कर्मचारियाें द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में पहली जनवरी को आयोजित काला दिवस, एमपीएचडब्ल्यू द्वारा 12 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर किए जाने वाले प्रदर्शन व हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के कुरुक्षेत्र में चल रहे धरने का संघ पुरजोर समर्थन करता है। बैठक में केंद्रीय कमेटी के नेता सरबत सिंह पूनिया, जीवन सिंह, मा. वजीर सिंह, हितेष कुमार, सबिता, सुखदेव सिंह, मान सिंह, महेंद्र बोहत, राजबीर बेरवाल, सुरेश नोहरा, अशोक बोहत, धर्मबीर हुड्डा, देवेंद्र हुड्डा, रमेश लौरा, मुकेश यादव, श्रीपाल सिंह भाटी, मा. बलबीर सिंह, रामफल दहिया और राजेंद्र जुलाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें