फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार : दीपेंद्र

Thu, 26 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में जो चहुंमुखी विकास हुआ है वह सबके सामने है। सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सांसद बुधवार को सर्विस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता के बीच विकास का मुद्दा लेकर जाएंगे। अगर आम आदमी पार्टी हरियाणा के विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ती है तो ये आप पार्टी का अधिकार है। सभी कांग्रेेसियों को दिल्ली में आप को समर्थन देने का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा हरियाणा कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि सबको अपने विचार रखने का अधिकार है और वे मेरे से उम्र में बडे़ हैं, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के रूप में हरियाणा राज्य को केंद्र से एक और सौगात मिलने वाली है। केंद्र ने देश में एक नया राष्ट्रीय कैंसर संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है और इसी सिलसिले में वीरवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। सांसद ने कहा कि वे इस संस्थान को हरियाणा में स्थापित करने की भी वकालत कर रहे हैं। उम्मीद है कि बाढ़सा (झज्जर) में स्थित एम्स-2 में इस संस्थान की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दे दी जाएगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्तमान में देश में केवल एक ही टाटा मेमोरियल कैंसल अस्पताल मुंबई में है। इस अस्पताल पर कैंसर के मरीजों का काफी दबाव था और इन परिस्थितियों में एक और कैंसर संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नए कैंसर संस्थान की स्थापना पर ढाई से तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना से उत्तर भारत के लोगों को बड़ा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें