रोहतक। कलानौर पुलिस ने तीन युवकों को चोरी के ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चोरी का ट्रैक्टर लेकर भिवानी की तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस की एक टीम कॉलेज मोड़ कलानौर पहुंची। यहां उन्होंने पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान आलमपुर निवासी अमित, राजबीर व तिलौर (भिवानी) निवासी अनिल के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकारा कि उन्होंने यह ट्रैक्टर कलानौर क्षेत्र से चोरी किया था।