फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूल में होनहारों का सम्मान

Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जसवंत सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे समय निर्धारित लक्ष्य बनाकर सफलता के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन के अंत में हर एक विद्यार्थी को आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि उसने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्या सकारात्मक कार्य किया।
विज्ञापन

वे रविवार को एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में मॉडल स्कूल के वार्षिकोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने जोर दिया कि आज के युवाओं को लड़कियों व बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी विवाह समारोह की झलकियों ने दर्शकों को हरियाणा की संस्कृति से रूबरू कराया। समाज में लड़कियों के अस्तित्व पर मंडराते विभिन्न खतरों के थीम पर आधारित नाटिका ने दर्शकों के दिल को छू लिया। राजस्थानी डांस, इंडोनेशियन डांस व म्यूजिकल बैंड को भी खूब सराहा गया। इसके अतिरिक्त कत्थक व भंगडे़ ने भी खूब वाहवाही बटोरी। सेव वाइल्ड लाइफ पर आधारित बाल नाटिका ने दर्शकों को प्रकृति से प्रेम की प्रेरणा दी। मॉडल स्कूल की प्राचार्या कुमारी तरू गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला न्यायालयों के अनेक न्यायाधीश, उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल, एसपी राजेश दुग्गल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष विजय चुघ, मॉडल स्कूल प्रबंधन समिति के सीईओ कर्नल महेंद्र सिंह राठी, उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, सचिव रामबाबू बंसल, मॉडल स्कूल सेक्टर 4 प्राचार्या विजय बल्हारा, मदन मोहन, रामरूप शर्मा, मॉडल स्कूल की सांपला शाखा की इंचार्ज निर्मल भारद्वाज, कलानौर की इंचार्ज ममता धतरवाल, महम की इंचार्ज संतोष पूनिया और डीघल के इंचार्ज कुलदीप वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें