रोहतक। जिले में कोहरे का कहर तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह कोहरे के चलते गांव भगवतीपुर के पास जेसीबी व जीप के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार गांव भगवतीपुर निवासी मुख्त्यार सिंह, रिषी और वीरभान घायल हो गए। घायलों को पीजीआई ले जाया गया। सांपला-कुलताना मार्ग पर ऑटो पलटने से उसमें सवार सावित्री, पूनम, संदीप और ऑटो चालक काला घायल हो गए। घायलों को कस्बे स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया।