रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय से संबंध निजी महाविद्यालयों के बी. फार्मेसी विद्यार्थियों ने बैक सिस्टम प्रणाली को बंद करवाने की मांग को लकेर कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।
डॉ. अंबेडकर मिशनरीज इंप्लाइज स्टूडेंट्स एंड डीप्रीवेड सोसायटी के बैनर तले काफी संख्या में बी. फार्मेसी के छात्र-छात्राएं पीजीआई के कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुलशन प्रकाश ने कहा कि एमडीयू प्रशासन ने पीजी छात्राें (एमडी व एमएस) को एमसीआई के नियमों के विरुद्ध ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के पेपर अच्छे हुए थे, लेकिन मूल्यांकन ठीक नहीं किए जाने के कारण काफी विद्यार्थियों को फेल कर दिया। फार्मेसी कोर्स में फर्स्ट ईयर में सभी पेपर क्लीयर नहीं है तो तृतीय वर्ष में दाखिला नहीं ले सकता। पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। डॉ. चौहान ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में बिजेंद्र सभरवाल, राकेश, राजेश, संजय, जुगनू, प्रवीन, सुनील, दिलावर, रमेश, वीरेंद्र, सन्नी, आशीष, राकेश और नरेश आदि शामिल रहे।